LIVE TVअपराधदेवेंद्रनगरपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

देवेन्द्रनगर पुलिस द्वारा 52 पत्ते में अपना भाग्य आजमाते 6 आरोपीयो को किया गिरफ्तार

लोकेशन=देवेंद्रनगर। मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल

*देवेन्द्रनगर पुलिस द्वारा 52 पत्ते में अपना भाग्य आजमाते 6 आरोपीयो को किया गिरफ्तार।*

*एक बोलेरो वाहन, 04 मोबाइल फोन, ₹19,400 नगदी सहित लगभग ₹13 लाख का मशरूका जप्त*

थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि. संतोष सिंह यादव को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति देवेन्द्रनगर के मुक्ति धाम रोड किनारे जुआ खेल रहे हैं।

सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वन्दना चौहान एवं एस.डी.ओ.पी. पन्ना एस.पी.सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना देवेन्द्रनगर मे पुलिस टीम गठित की गई। थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा मुखविर द्वारा बताये अनुसार मौके पर मुक्ति धाम रोड क्षेत्र में दबिश दी गई, जहाँ कुछ व्यक्ति रात्रि के अंधेरे मे प्रकाश की व्यवस्था कर ताश के पत्तों से हार- जीत बाजी लगाकर जुआ खेलते पाए गए। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर मौके से 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कार्यवाही के दौरान एक बोलेरो वाहन, 04 मोबाइल फोन, ₹19,400/- नगदी एवं 52 पत्तों की ताश की गड्डी जप्त की गई। कुल लगभग ₹13 लाख मूल्य की संपत्ति जप्त की गई है। आरोपियों के विरुद्ध थाना देवेन्द्रनगर में संबंधित धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई है। जुए में पकड़े व्यक्ति के नाम।

1. रोहित विश्वकर्मा पिता ईश्वरदीन विश्वकर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी बड़ागांव, थाना देवेन्द्रनगर

2. विक्की सिसोदिया पिता सुरेन्द्र सिसोदिया, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 05, देवेन्द्रनगर

3. धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर उर्फ गोलू पिता महराज सिंह ठाकुर, उम्र 38 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 05, देवेन्द्रनगर

4. अभिषेक सिसोदिया पिता जीतेन्द्र सिसोदिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 05, देवेन्द्रनगर

5. अजय अहिरवार पिता रामपाल अहिरवार, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम दउअनटोला, थाना देवेन्द्रनगर

6. लखन प्रताप सिंह पिता मुलायम सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 04, देवेन्द्रनगर, जिला पन्ना (म.प्र.)

*सराहनीय योगदान:* थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि. संतोष सिंह यादव, प्र.आर. शंकर बुंदेला, धीरेंद्र सिंह, लक्ष्मी यादव, अशोक बागरी, आर. बृजेंद्र रैकवार, दिनेश सोलंकी, मृगेंद्र तिवारी,अमित बागरी एवं चालक आरक्षक पुष्पेंद्र जाट का सराहनीय योगदान रहा।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button