LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

फरधान पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद, एक शातिर चोर गिरफ्तार

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

 मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी।

जनपद खीरी में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फरधान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की 03 अदद मोटरसाइकिलें बरामद करते हुए 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में, प्रभारी निरीक्षक फरधान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 30 जनवरी 2026 को थाना फरधान पुलिस चेकिंग अभियान में लगी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल लेकर ग्राम नयागांव कैमहरा से भदूरा के रास्ते मोहम्मदी बेचने जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने संईपुरवा जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की।

जैसे ही संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया, पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन संतुलन बिगड़ने से गिर पड़ा और मौके पर ही पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम सचिन उर्फ कल्लूवीर पुत्र भजुराम मिश्रा, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी ग्राम नयागांव कैमहरा, थाना फरधान, जनपद खीरी बताया। पूछताछ में उसने अपने साथी उपदेश पुत्र सालिकराम के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की बात स्वीकार की।

अभियुक्त की निशानदेही पर कुल 03 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनमें से एक मोटरसाइकिल के संबंध में थाना गोला खीरी में पहले से मुकदमा दर्ज होना पाया गया है।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना फरधान पर मु0अ0सं0 25/2026 धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया है।

बरामद मोटरसाइकिलों का विवरण:

Hero Honda HF Deluxe

चेचिस नं0: MBLHA11ENC9F25160

इंजन नं0: HA11ECC9F38425

Hero HF Deluxe (UP31 AY 1986)

चेचिस नं0: MBLHAR052J9A14529

इंजन नं0: HA11EPJ9A15177

Super Splendor

चेचिस नं0: MBLJAW179MGK07466

इंजन नं0: JA07ABMGK10537

गिरफ्तार अभियुक्त:

सचिन उर्फ कल्लूवीर, पुत्र भजुराम मिश्रा, उम्र 26 वर्ष

निवासी – ग्राम नयागांव कैमहरा, थाना फरधान, जनपद खीरी

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

व0उ0नि0 कृष्ण कुमार

उ0नि0 अजय कुमार यादव

हे0का0 श्रवण कुमार

हे0का0 अशोक कुमार

हे0का0 अरुण कुमार गिरी

का0 गोविन्द कुमार

का0 विकास मौर्य

(थाना फरधान, जनपद खीरी)

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button