खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित हुए तिजारा के वीर सपूत RHM Teakram

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा।
राष्ट्र सेवा में अद्वितीय साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सैन्य कौशल का परिचय देने वाले तिजारा क्षेत्र के मालियार जाट गांव निवासी रेजिमेंट हवलदार मेजर (RHM) Teakram को भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित “Mention in Despatches” गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन, असाधारण नेतृत्व क्षमता एवं अदम्य साहस के लिए प्रदान किया गया। कर्तव्य निर्वहन के दौरान विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने सूझबूझ, अनुशासन एवं निडर निर्णय क्षमता का परिचय देते हुए मिशन को सफल बनाया।
RHM Teakram की सजगता एवं नेतृत्व क्षमता से न केवल स्थिति पर नियंत्रण बना रहा, बल्कि उनके साथियों का मनोबल भी ऊँचा रहा। उनकी कार्यशैली और समर्पण ने उन्हें एक आदर्श सैनिक के रूप में स्थापित किया है।
यह सम्मान उनके लंबे, निष्ठावान एवं समर्पित सैन्य सेवाकाल का प्रतिफल है, जिसमें उन्होंने सदैव राष्ट्र और संगठन के हितों को सर्वोपरि रखा। उनका अनुकरणीय आचरण एवं नेतृत्व युवा सैनिकों के लिए प्रेरणास्रोत है।
क्षेत्रवासियों में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों एवं समाज के लोगों ने RHM Teakram को बधाई देते हुए इसे पूरे तिजारा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है।

Subscribe to my channel


