रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश
मोबाइल: 7376326175
लखीमपुर खीरी।
जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फूलबेहड़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी धौरहरा के कुशल मार्गदर्शन में थाना फूलबेहड़ पुलिस ने धर्म संपरिवर्तन के एक मामले में वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को मु0अ0सं0 09/2026, धारा 299 बीएनएस व 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के अंतर्गत वांछित अभियुक्ता चन्द्रपती उर्फ रामचन्द्री, निवासी ग्राम सुरजीपुरवा मजरा रामनगर खुर्द, थाना फूलबेहड़, जनपद खीरी को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेज दिया है।