उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

CEIR पोर्टल से बड़ी सफलता: सम्पूर्णानगर पुलिस ने 5 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

 मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी | 22 जनवरी 2026

थाना सम्पूर्णानगर पुलिस ने केन्द्र सरकार द्वारा संचालित CEIR पोर्टल के माध्यम से दर्ज गुमशुदा मोबाइल फोन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुल 05 गुम हुए मोबाइल फोन (कुल कीमत ₹64,800) बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में तथा थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर कृष्ण कुमार के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने बताया कि CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज शिकायतों के आधार पर तकनीकी सहायता से इन मोबाइल फोनों को ट्रेस कर बरामद किया गया।

📱 बरामद किए गए मोबाइल फोन का विवरण:

Samsung F16 – ₹12,500

iQOO Z9S – ₹21,000

Oppo A15S – ₹6,800

Vivo T2X – ₹15,000

Oppo A17 – ₹9,500

👮‍♂️ बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:

कृष्ण कुमार – थानाध्यक्ष, सम्पूर्णानगर

कां. संदीप कुमार

कां. टिकू प्रजापति

कां. उमेश वर्मा

कां. अनुराग

पुलिस द्वारा मोबाइल वापस पाकर शिकायतकर्ताओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। आम जनता ने पुलिस की इस त्वरित और सराहनीय कार्यवाही की प्रशंसा की।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल खोने की स्थिति में तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते मोबाइल को ब्लॉक और बरामद किया जा सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button