उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना एएचटी खीरी ने चलाया बाल विवाह, बाल श्रम व नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

 

रिपोर्टर: डॉक्टर संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर: 7376 3261 75

खीरी, 12 जनवरी 2026:

थाना एएचटी खीरी द्वारा आज बालश्रम उन्मूलन, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, नशा मुक्ति एवं जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या ए०डी०जी०-म०स०प्र०-व-39/2023 दिनांक 20.12.2025 के अनुपालन में तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद खीरी के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी)/नोडल अधिकारी खीरी के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान उपनिक्षक राम अवतार, प्रभारी थाना एएचटी, आरक्षी अरविंद कुमार और महिला आरक्षी मुक्त त्रिवेदी के नेतृत्व में श्रीमती अंजुम परवीन, प्रभारी चाइल्ड लाइन खीरी, एवं श्रीमती मालती विश्वकर्मा, जिला बल संरक्षण इकाई की सामाजिक कार्यकर्ता टीम ने थाना फरधान क्षेत्र के लकेश्वर और लीला कुआं गांव में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए।

इस अभियान के तहत ग्राम प्रधान बी०डी०सी०, ग्राम के सम्मानित व्यक्तियों और आमजन को बाल विवाह, बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी, मानव तस्करी और नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। अभियान में उपस्थित सभी लोगों ने बाल विवाह के विरुद्ध शपथ ली और बाल विवाह मुक्त भारत की संकल्पना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

यह अभियान राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किए गए 100 दिवस के विशेष कार्यक्रमों का हिस्सा है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button