उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
ऐप्जा ब्लॉक कमेटी बिजुआ की बैठक में नवीन कमेटी का हुआ गठन

रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 7376 3261 75
गोला गोकर्णनाथ-खीरी। ऐप्जा (आल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन) की शनिवार को ब्लॉक बिजुआ इकाई का गठन किया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष दीपक पंडित ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
बताते चलें कि ऐप्जा उत्तर प्रदेश में पत्रकारों का एक प्रमुख संगठन है, जो पत्रकार हितों और उनके अधिकारों के लिए सदैव संघर्षरत रहता है। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट कर उनकी समस्याओं का समाधान करना है।
गठित कार्यकारिणी में रामनिवास मिश्रा को संरक्षक बनाया गया तो वहीं जितेंद्र भारद्वाज और धीरज सोनी को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सह संयोजक के रूप में अनुज गुप्ता (भानपुर) और विपिन अवस्थी (जीतू) को नियुक्त किया गया है। देवेंद्र राज, हाकिम वारसी और आदर्श तिवारी को मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। ऋषिकेश महामंत्री बनाए गए हैं। सचिव के पदों पर खालिद भाई और विजय यादव की नियुक्ति हुई है। नागेंद्र प्रताप शुक्ला, विनोद राज और पुष्पेंद्र कुमार को महासचिव बनाया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में ह्रदेश शंकर शुक्ला, विकास वर्मा और प्रेम सिंह यादव को जिम्मेदारी दी गई है। सुशील गुप्ता, हरीश मौर्या और अजीत गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इससे कुछ दिन पूर्व संगठन के चीफ कोआर्डिनेटर अनुराग सारथी व जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला द्वारा वर्तमान अध्यक्ष सूरज सिंह को प्रमोट करते हुए जिला सचिव व दीपक पंडित को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
ब्लॉक अध्यक्ष दीपक पण्डित ने बताया कि कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी सहित कुछ अन्य पद अभी रिक्त हैं। इन पदों पर जल्द ही नए सदस्यों को संगठन की सदस्यता दिलाने के बाद मनोनयन किया जाएगा।


Subscribe to my channel


