अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 किलो डोडा पोस्त व करीब 2 किलो अफीम के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर।
महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज श्री हेमन्त शर्मा के निर्देशों पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीकानेर रेंज स्पेशल टीम ने दो बड़ी और प्रभावी कार्रवाइयों को अंजाम दिया है। इन कार्रवाइयों में पुलिस ने 20 किलो 15 ग्राम डोडा पोस्त और 1 किलो 930 ग्राम अफीम के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो कारें भी जब्त की गई हैं।
पहली कार्रवाई: महाजन थाना क्षेत्र
दिनांक 09 जनवरी 2026 को बीकानेर रेंज स्पेशल टीम और पुलिस थाना लूणकरणसर के संयुक्त अभियान में पुलिस थाना महाजन क्षेत्र से एक कार (ऑल्टो 10, नंबर HR 44 J 6871) को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 20 किलो 15 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया।
इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया:
जगतार सिंह पुत्र गुरूसेवक, उम्र 26 वर्ष, निवासी रूगवाना, तहसील कालावाली, जिला सिरसा
मलकीत सिंह पुत्र सोफीराम, उम्र 45 वर्ष, निवासी रूगवाना, तहसील कालावाली, जिला सिरसा
दूसरी कार्रवाई: लूणकरणसर थाना क्षेत्र
इसी दिन दूसरी कार्रवाई में पुलिस थाना लूणकरणसर क्षेत्र से एक कार (रिट्ज, नंबर DL 8 CQ 9381) को जब्त कर उसमें से 1 किलो 930 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। इस मामले में आरोपी:
वीरेंद्र सिंह पुत्र मंजीत सिंह, निवासी मानसा मंडी, वार्ड नंबर 06, भारत नगर, पंजाब को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इन दोनों कार्रवाइयों में रेंज स्पेशल टीम और पुलिस थाना महाजन व लूणकरणसर की टीम की अहम भूमिका रही। विशेष रूप से:
उप निरीक्षक श्री विमलेश कुमार
कांस्टेबल श्री बाबूलाल (778)
कांस्टेबल श्री मनोज (762)
कांस्टेबल श्री आत्माराम (204)
कांस्टेबल श्री धर्मपाल (ड्राइवर 2166)
कांस्टेबल श्री राजेश कुमार (522), पुलिस थाना महाजन
की भूमिका सराहनीय रही।
नेटवर्क तक पहुंचेगी जांच
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों मामलों में गंभीरता से जांच की जा रही है और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Subscribe to my channel


