बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता अभियान तेज, यातायात पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। पुलिस थाना यातायात, जिला बीकानेर द्वारा 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार तथा पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर श्री हेमंत कुमार शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक श्री कावेन्द्र सिंह सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री चक्रवती सिंह राठोड़ एवं उप अधीक्षक यातायात श्री किशन सिंह के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है।
हाईवे और शहर में चला जागरूकता अभियान
यातायात पुलिस द्वारा 6 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों और एक्सप्रेस-वे पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। माल वाहक वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इसके साथ ही शहर के व्यस्ततम क्षेत्र पंचश्ती सर्किल पर यातायात जाम की समस्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया गया।
अव्यवस्थित पार्किंग पर सख्ती
यातायात निरीक्षक श्री नरेश निर्वाण ने बताया कि पंचश्ती सर्किल से ब्रह्मकुमारी सर्किल व जेएनवीसी रोड पर सड़क किनारे सफेद पट्टी लगवाई गई है। सफेद पट्टी के बाहर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर वाहन जब्त किए जाएंगे। इसके अलावा केईएम रोड पर भी पार्किंग व्यवस्था सुधारने के लिए सफेद पट्टी बनवाई जाएगी।
हाईवे मोबाइल वैन की तैनाती
चल यातायात प्रभारी श्री कानाराम ने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर हाईवे मोबाइल वैन तैनात की गई हैं, जो लगातार गश्त कर यातायात व्यवस्था बनाए रख रही हैं। ढाबों, रेस्ट एरिया और टोल नाकों पर जागरूकता पोस्टर व पंपलेट लगाए गए तथा वाहन चालकों को नियमों की जानकारी दी जा रही है।
पुलिस की आमजन से अपील
बीकानेर पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि:
वाहन की छत या सीढ़ियों पर यात्रा न करें
तेज गति से वाहन न चलाएं
वाहन के पूरे दस्तावेज साथ रखें
बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट वाहन न चलाएं
ओवरलोडिंग व माल वाहनों में सवारी न बैठाएं
जुगाड़ वाहनों में सवारी न ढोएं
शराब पीकर वाहन न चलाएं
पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर ही सुरक्षित जीवन संभव है।
Subscribe to my channel


