LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीछवाल पुलिस की प्रभावी कार्रवाई: देशी पिस्टल सहित अभियुक्त गिरफ्तार

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। पुलिस थाना बीछवाल ने अपनी सतर्कता और प्रभावी गस्त के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को देशी पिस्टल मय मैगजीन और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिरीक्षक श्री हेमंत शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री कावेन्द्र सिंह सागर, और सहायक पुलिस अधीक्षक श्रीमती अनुष्ठा कालिया के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी बीछवाल श्री दिगपाल सिंह की अगुवाई में टीम ने जैसलमेर बाईपास टॉल प्लाजा के पास कानासर रोही क्षेत्र में अभियान चलाया।
गिरफ्तार अभियुक्त विक्रम सिंह (उम्र 27, पुत्र भवानी सिंह, जाति राजपूत, निवासी अकडियावाला, थाना जामसर) के कब्जे से एक देशी पिस्टल मय मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 3/25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
थाना बीछवाल की टीम ने बताया कि हथियारों की खरीद-फरोख्त और अन्य जुड़े मामलों की गहन जांच जारी है।
टीम पुलिस में शामिल थे:
श्री दिगपाल सिंह, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी बीछवाल
श्री धर्मचंद, स.उ.नि.
श्री सुरेश कुमार, कानि 2005
श्री पवन कुमार, कानि 2239
श्री रामभजन, कानि 929
पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत थाने को दें, ताकि अपराधियों पर नियंत्रण रखा जा सके।
Subscribe to my channel


