उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन, डीएम व एसपी ने सुनी जनता की समस्याएं

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

📞 मोबाइल नंबर: 7376326175

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश):

जनपद खीरी में आज दिनांक 05 जनवरी 2026 को प्रत्येक तहसील स्तर पर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। तहसील सदर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी खीरी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा की गई।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच कर विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समय सीमा के भीतर निस्तारण किया जाए तथा जिन मामलों में उच्चाधिकारी स्तर से कार्रवाई अपेक्षित है, उनमें आपसी समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान किया जाए।

इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में उपस्थित रहकर जनता की शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को संपन्न कराया गया। प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button