बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
भैरूनाथ बस्ती किश्मीदेसर में 18 जनवरी को होगा विराट हिंदू सम्मेलन, तैयारियां शुरू

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
किश्मीदेसर।
भैरूनाथ बस्ती, किश्मीदेसर की पावन धरती पर आगामी 18 जनवरी 2026 को गणगौर पार्क में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में सामाजिक चेतना, संगठन और उत्साह का माहौल बनना शुरू हो गया है।
सम्मेलन की तैयारियों के क्रम में रविवार को आयोजन समिति की पहली बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सम्मेलन को भव्य, अनुशासित एवं प्रभावशाली बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष लालजी गहलोत ने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिंदू समाज की एकता, संगठन और सांस्कृतिक जागरण का सशक्त मंच बनेगा।
वहीं उपाध्यक्ष अशोक गहलोत एवं संदीप गहलोत ने अधिक से अधिक समाजबंधुओं से सम्मेलन में सहभागिता की अपील की।
मंत्री प्रेम गहलोत ने कहा कि सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में यह सम्मेलन एक ऐतिहासिक पहल साबित होगा।
सम्मेलन के संयोजक झंवर टाक एवं सहसंयोजक राधेश्याम गहलोत व तार गहलोत ने बताया कि यह आयोजन समिति की पहली बैठक है तथा आगामी दिनों में चरणबद्ध बैठकों के माध्यम से तैयारियों को और गति दी जाएगी।
संपर्क प्रमुख प्रमोद गहलोत एवं गौरीशंकर गहलोत द्वारा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान प्रारंभ कर दिया गया है।
सेठिया बास, ब्राह्मण बास, रामदेव नगर, रिद्धि-सिद्धि, विनायक नगर, किश्मीदेसर मुख्य एवं किश्मीदेसर मेघवाल सहित सभी क्षेत्रों में गठित उप-समितियां सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।
बैठक के अंत में सभी समाजबंधुओं ने संकल्प लिया कि यह विराट हिंदू सम्मेलन सामाजिक एकता, अनुशासन और सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत उदाहरण बनेगा।
आयोजन समिति ने समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।

Subscribe to my channel


