उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन, नई तिथियां जारी

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 31 दिसम्बर 2025 (सू.वि.)।
अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि माननीय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जनपद के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के लिए पूर्व में घोषित कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार नई तिथियां घोषित कर दी गई हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची के आलेख्य का प्रकाशन दिनांक 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) को किया जाएगा। इसके साथ ही दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि दिनांक 06 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 (शुक्रवार) तक निर्धारित की गई है।
उन्होंने आगे बताया कि नोटिस चरण (नोटिस जारी करना, सुनवाई एवं सत्यापन), गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण की प्रक्रिया दिनांक 06 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक पूरी की जाएगी।
इसके उपरांत स्वास्थ्य मापदण्डों की जांच एवं अन्तिम प्रकाशन हेतु आयोग की अनुमति प्राप्त करने की तिथि 03 मार्च 2026 (मंगलवार) निर्धारित की गई है। वहीं, निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 06 मार्च 2026 (शुक्रवार) को किया जाएगा।
निर्वाचन विभाग ने जनपद के समस्त पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर मतदाता सूची का अवलोकन कर आवश्यक होने पर अपने दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराएं, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके।
Subscribe to my channel


