LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशऔरैयाब्रेकिंग न्यूज़

अजीतमल में पुलिस व SOG टीम की बदमाश से मुठभेड़, गौकशी का मुख्य आरोपी घायल होकर गिरफ्तार

 

 

औरैया जनपद में गौकशी के मामलों पर कड़ा शिकंजा कसते हुए पुलिस का “ऑपरेशन लंगड़ा” लगातार जारी है। बीती रात अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में पुलिस व SOG की संयुक्त टीम की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई, जिसमें गौकशी का मुख्य आरोपी बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोचकर उपचार हेतु CHC भेज दिया।

कैसे हुई मुठभेड़?

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 10 दिसंबर 2025 को हुई गौकशी की घटना का मुख्य आरोपी इटावा की ओर भागने की फिराक में है। पुलिस ने तुरंत दलेलनगर रोड पर चेकिंग अभियान तेज किया। देर रात एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार में बाइक भगाने लगा। स्पीड ब्रेकर पर बाइक फिसलने से वह गिर गया और पैदल भागने लगा।

जब पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा हेतु गोली चलाई, जो उसके बाएं पैर में लगी।

मुख्य आरोपी पर कई मामले दर्ज

अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा ने बताया कि घायल आरोपी के विरुद्ध पहले से लगभग आधा दर्जन गौकशी के मुकदमे दर्ज हैं। वह इस घटना का मुख्य साजिशकर्ता भी बताया जा रहा है।

दो अन्य आरोपी भी पकड़े गए

पुलिस ने बताया कि इस खुलासे के दौरान दो अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ भी संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

कहां की घटना?

यह पूरी घटना नेशनल हाईवे पर मदन ढाबा के पास, अजीतमल कोतवाली क्षेत्र, औरैया में हुई।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गौकशी गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button