उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
विश्व एड्स दिवस पर बस्ती में जागरूकता रैली, जिलाधिकारी ने दिए हरी झंडी

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 01 दिसंबर 2025 (सू.वि.) — विश्व एड्स दिवस के अवसर पर बस्ती में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने शास्त्री चौक से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली जिला एड्स नियंत्रण समिति द्वारा आयोजित की गई थी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि “एच.आई.वी. दरकिनार – एड्स नियंत्रण” के संदेश के साथ जिले में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, ताकि आम जनता को बीमारी के प्रति सही जानकारी और बचाव के उपायों से अवगत कराया जा सके।
रैली में महिला पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की टीम उत्साहपूर्वक शामिल हुई और लोगों को एड्स से संबंधित जागरूकता संदेश दिए। प्रतिभागियों ने पोस्टर, बैनर और नारे लगाकर एचआईवी/एड्स के प्रति लोगों को सावधान रहने का संदेश दिया।
जिलाधिकारी ने इस दौरान कहा कि समाज में एड्स के प्रति जागरूकता ही इसका सबसे मजबूत बचाव है। लोगों को चाहिए कि वे इसके लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में सही जानकारी प्राप्त करें और अफवाहों से दूर रहें।
Subscribe to my channel


