ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानव्यापार

लघु उद्योग भारती भिवाड़ी प्रथम द्वारा भविष्य निधि संगठन के अधिकारियों साथ बैठक

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

आज लघु उद्योग भारती भिवाड़ी इकाई-प्रथम ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अधिकारियों के साथ मोहित इंडिया कम्पनी में एक बैठक का आयोजन किया।इस बैठक में कर्मचारी भविष्य निधि के इंस्पेक्टर संजीव गुप्ता व अमन जी ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना के बारे मे जानकारी दी।

कर्मचारी नामांकन अभियान 2025 के विषय पर सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को विस्तार से बताया। यह योजना एक नवंबर 2025 से 30 अप्रैल 2026 तक रहेगी ।इस योजना से वंचित पात्र कर्मचारियों को शामिल करने का विशेष अवसर है।इस बैठक में लघु उद्योग भारती प्रथम के अध्यक्ष सरजीत यादव, आर के गुप्ता सचिव,डॉ नितिन रस्तोगी उपाध्यक्ष,सुदैश अग्रवाल कोषाध्यक्ष,अजीत यादव सचिव इकाई-।।व विक्रम यादव उपस्थित रहे ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button