LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़

नारको-टेरर नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई — कुख्यात ड्रग तस्कर की संपत्ति जब्त

जिला पुलिस पूंछ की बड़ी सफलता | SAFEMA एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

पुंछ, 22 नवंबर 2025:

जिला पुलिस पूंछ ने नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखते हुए आज एक और बड़ी सफलता हासिल की। थाना सूरनकोट पुलिस ने कुख्यात ड्रग तस्कर सज्जाद हुसैन शाह पुत्र सरफराज हुसैन शाह निवासी पोठा, तहसील सूरनकोट की संपत्ति जब्त कर ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई लगभग ₹60 लाख मूल्य की आवासीय संपत्ति को SAFEMA (Smugglers and Foreign Exchange Manipulators – Forfeiture of Property Act) के तहत ज़ब्त/फ्रीज़ किया गया है।

पुलिस के अनुसार सज्जाद हुसैन शाह एक आदतन अपराधी है और उस पर NDPS एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल वह PIT-NDPS की कार्यवाही के तहत जिला जेल उधमपुर में बंद है। उसकी संपत्ति कुर्क करना जिले में सक्रिय नशा तस्करी रैकेट पर चल रही निरंतर सख्त कार्रवाई का हिस्सा है।

जिला पुलिस पूंछ पिछले कई महीनों से ड्रग माफिया और नारको-टेरर नेटवर्क पर लगातार कड़ा प्रहार कर रही है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों पर अभियान जारी रहेगा और ऐसे सभी अपराधियों की अवैध संपत्तियाँ जब्त की जाएँगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button