उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापारस्वास्थ्य

बिल देने से इनकार ग्राहकों से मनमानी वसूली उपभोक्ता संरक्षण विभाग बना मौन दर्शक

सत्यापन में शिकायत सही निकली उच्च स्तर पर भेजी गई रिपोर्ट - जांच अधिकारी -पटवा कॉस्मेटिक पर ओवररेट और टैक्स चोरी का आरोप

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

बस्ती – सल्टौआ क्षेत्र स्थित डुमरियागंज रोड पर संचालित पटवा कॉस्मेटिक दुकान पर उपभोक्ता से ओवररेट वसूलने और जीएसटी चोरी करने के गंभीर आरोप लगे हैं शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने 25 अक्टूबर 2025 को उक्त दुकान से हेयर ऑइल खरीदा था, जिसका वास्तविक एमआरपी ₹270 था, किंतु दुकानदार ने बिना बिल दिए ₹250 वसूले। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने बिल देने की मांग की, तो दुकानदार ने बिल देने से साफ इंकार कर दिया। इसके अलावा, जब उन्होंने उसी प्रोडक्ट को दूसरी दुकान से खरीदा, तो वह 50% डिस्काउंट पर मात्र ₹135 में उपलब्ध मिला। उपभोक्ताओं से दुकानदार द्वारा ओवररेट वसूली टैक्स चोरी भी की जा रही है। शिकायत के बाद भी संबंधित विभागों जीएसटी और उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है अधिकारियों की निष्क्रियता को लेकर स्थानीय उपभोक्ताओं में आक्रोश है। उपभोक्ता ने मांग की है कि पटवा कॉस्मेटिक की जांच कर तत्काल कार्रवाई की जाए ताकि क्षेत्र में चल रहे ओवररेट और टैक्स चोरी के खेल पर रोक लग सके। सवाल उठता है कि मामले में विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी? या फिर उपभोक्ताओं को अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी?

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button