बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापारस्वास्थ्य
हीरा डायग्नोस्टिक सेंटर का भव्य उद्घाटन, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई सेवाएं

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
शहर में आज चिकित्सा सुविधा को नई दिशा देने वाले हीरा डायग्नोस्टिक सेंटर का भव्य उद्घाटन महादेव मठ होटलू के श्री श्री 1008 श्री जनकपुरी जी महाराज के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में पूर्व विधायक मदन प्रजापति, प्रधान भगवत सिंह जसोल, पूर्व सभापति पारसमल भंडारी, डीटीओ भगवान गहलोत, भारत विकास परिषद मंत्री भवानी शंकर गौड़, महावीर इंटरनेशनल से ओमप्रकाश बांठिया, शंकरलाल सलुंदिया, शालगराम परिहार सहित अनेक सम्मानित अतिथियों ने शिरकत की।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निदेशक हीरालाल प्रजापति ने पूजा-अर्चना कर सेंटर की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर डॉक्टर के.आर. मीणा, जितेंद्र जलांद्र, अर्जुन चौधरी, मेडिकल स्टाफ गोपाल सिंह, सरवन माली, ओमजी, प्रवीण, दिनेश माली, शेरखान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष जवाहरलाल हुंडिया, जवेरीलाल मेहता, गौतम चौपड़ा, महावीर बाकोड़िया, सुरेश गोठी, यूसुब भाटकर, विशेष योग्यजन कल्याण एवं विकास संस्थान बालोतरा से महेंद्र सिंह सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
सेंटर की विशेष सुविधा
हीरा डायग्नोस्टिक सेंटर में होम सैंपल कलेक्शन निःशुल्क उपलब्ध रहेगा।
निम्न जांचें किफायती दरों पर की जाएंगी:
खून की जांच
मल, मूत्र, वीर्य, बलगम
ईसीजी
एक्स-रे
अन्य सामान्य पैथोलॉजिकल जांचें
इस नए डायग्नोस्टिक सेंटर के शुरू होने से आसपास के क्षेत्रों में मरीजों को सुलभ और बेहतर चिकित्सा जांच सेवाएं मिल सकेंगी।

Subscribe to my channel


