अपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
झूठी व भ्रामक जानकारी देने पर एक व्यक्ति 15 दिन के लिए किया गया नजरबंद

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ, 11 नवम्बर 2025:
झूठी एवं मनगढ़ंत जानकारी देकर कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुंछ पुलिस ने एक व्यक्ति को एहतियाती हिरासत (Preventive Detention) में 15 दिनों के लिए बुक किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान जुमरात हुसैन पुत्र जमाल दीन, जाति मनहास, निवासी बेहरमगला, तहसील सुरनकोट, उम्र लगभग 34 वर्ष के रूप में हुई है।
उक्त व्यक्ति ने पुलिस को यह झूठी सूचना दी थी कि उसका भतीजा पिस्तौल रखे हुए है।
पुलिस द्वारा जब इस सूचना की गहन जांच की गई, तो पाया गया कि यह जानकारी पूरी तरह झूठी, निराधार और भ्रामक थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी का यह कृत्य जानबूझकर किया गया था, जिसका उद्देश्य शांति व्यवस्था भंग करना, अधिकारियों को गुमराह करना तथा सार्वजनिक शांति और सौहार्द को प्रभावित करना था।
ऐसी झूठी सूचनाएं न केवल समाज में अफवाह फैलाने का कारण बनती हैं, बल्कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में लगे पुलिस बल के मूल्यवान संसाधनों की भी बर्बादी करती हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने आरोपी को 15 दिनों की एहतियाती हिरासत में भेज दिया है।
👉 पुंछ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की गलत सूचना फैलाने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe to my channel


