उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
मा. अध्यक्ष महिला कल्याण निगम कमलावती सिंह कल बस्ती दौरे पर रहेंगी

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 29 अक्टूबर 2025 (सू.वि.) — उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की मा. अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री श्रीमती कमलावती सिंह 30 अक्टूबर 2025 को बस्ती जनपद के दौरे पर रहेंगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि मा. अध्यक्ष श्रीमती कमलावती सिंह का कार्यक्रम प्रातः 11:30 बजे सर्किट हाउस परिसर में निर्धारित है, जहां वे विभागीय समीक्षा बैठक करेंगी तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी भाग लेंगी।
इसके उपरांत दोपहर 1:00 बजे वे होटल औराइन, बस्ती में आयोजित “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मा. अध्यक्ष श्रीमती कमलावती सिंह सायं 4:00 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी।
Subscribe to my channel


