LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

जनपद खीरी में बड़ी कार्रवाई: 8.325 किलो अवैध गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

 

रिपोर्ट स्टेट हेड उत्तर प्रदेश डॉक्टर संजय कुमार पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75

लखीमपुर खीरी, 29 अक्टूबर 2025 —

जनपद खीरी पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कोतवाली सदर पुलिस, स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक नफर अभियुक्त को 8.325 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सदर के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी जगदीश बिन्द पुत्र दयाराम बिन्द, निवासी फरीदपुर थाना खेता सराय जिला जौनपुर (अस्थायी पता भूसौरिया बायपास गोला, थाना गोला, जनपद खीरी) को मानपुर तिराहा, अमृत सरोवर रेलवे क्रॉसिंग पुल के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 08.325 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली सदर में मु0अ0सं0 924/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

जगदीश बिन्द पुत्र दयाराम बिन्द, निवासी फरीदपुर थाना खेता सराय जिला जौनपुर, अस्थायी पता भूसौरिया बायपास गोला, थाना गोला, जनपद खीरी।

बरामदगी:

08.325 किलोग्राम अवैध गांजा।

गिरफ्तार करने वाली टीम:

उ0नि0 संचित यादव, थाना कोतवाली सदर

का0 सुरेन्द्र सिंह, थाना कोतवाली सदर

का0 गोपाल यादव, थाना कोतवाली सदर

का0 नीतेश कुमार, थाना कोतवाली सदर

स्वाट एवं सर्विलांस टीम:

उ0नि0 जयप्रकाश यादव, प्रभारी स्वाट टीम

मुख्य आरक्षी सत्यप्रकाश सिंह, मनीष यादव

आरक्षी श्रीओम मिश्रा, गोल्डन, विकास चौहान, सिकंदर चौधरी

मुख्य आरक्षी चालक संजय कुमार

कंप्यूटर ऑपरेटर शरद शुक्ला (सर्विलांस)

आरक्षी मेहताब आलम (सर्विलांस)

पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button