LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
जिला पुलिस पुंछ की बड़ी कार्रवाई — सुरनकोट पुलिस ने नशा तस्कर को पकड़ा 9.5 ग्राम चिट्टा बरामद

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ, 29 अक्टूबर 2025:
जिला पुलिस पुंछ ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सुरनकोट की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9.5 ग्राम चिट्टा (हेरोइन जैसी नशीली पदार्थ) बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मिर्जा मोड़ इलाके में एक व्यक्ति नशे की तस्करी में संलिप्त है। सूचना के आधार पर थाना सुरनकोट की टीम ने मिर्जा मोड़ पर विशेष नाका लगाया। जांच के दौरान एक व्यक्ति ऐजाज़ अहमद पुत्र अब्दुल अज़ीज निवासी मोहड़ा बाची को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 9.5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
इस संबंध में थाना सुरनकोट में एफआईआर संख्या 249/2025 धारा 8/20/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि आरोपी के पीछे और आगे के नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
जिला पुलिस पुंछ ने कहा है कि नशे के खिलाफ उसकी सख्त मुहिम लगातार जारी रहेगी और समाज से इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

Subscribe to my channel


