उत्तर प्रदेशदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं, कहा – गौवंश भारतीय समृद्धि का आधार

 

रिपोर्ट – स्टेट हेड उत्तर प्रदेश, डॉ. संजय कुमार पांडेय

📞 मोबाइल नंबर: 7376 3261 75

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव के पंचदिवसीय महापर्वों की श्रृंखला में गोवर्धन पूजा भारत की कृषि प्रधान व्यवस्था और गौवंश के महत्व का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “भारत जैसे कृषि प्रधान देश में गाय और गौवंश का महत्व अद्वितीय है। दीपावली जैसे महापर्व के साथ गोवर्धन पूजा को जोड़कर इसके महत्व को और भी प्रभावी बनाया गया है। आज मुझे भी गौ पूजन और गौ सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देश में गोवर्धन योजना के अंतर्गत गाय के गोबर से बायो-कंपोस्ट और इथेनॉल बनाने के अभिनव कार्यक्रम शुरू किए गए हैं, जो गौवंश के संरक्षण और संवर्धन में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि प्रदेश में करीब 16 लाख गौवंश ऐसे हैं जिन्हें राज्य सरकार अनुदानित कर रही है। उन्होंने तीन प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी –

1. गौ आश्रय स्थल योजना: हर गौवंश के लिए सरकार द्वारा प्रतिमाह ₹1500 की सहायता।

2. सहभागिता योजना: जिन किसानों द्वारा गौवंश का पालन किया जाता है, उन्हें प्रति गाय ₹1500 मासिक दिया जाता है।

3. कुपोषित परिवार योजना: कुपोषित परिवारों को एक ब्याई हुई गाय दी जाती है और प्रति माह ₹1500 सहायता दी जाती है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन योजनाओं से न केवल गौसंवर्धन को बढ़ावा मिला है, बल्कि कुपोषित परिवार अब सुपोषण की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

अंत में उन्होंने प्रदेशवासियों, किसानों और पशुपालकों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा –

“गौवंश भारतीय संस्कृति और समृद्धि का आधार है। आइए, हम सब मिलकर इसकी सेवा

और संरक्षण का संकल्प लें।”

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button