उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती: नवागत मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर व कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 06 अगस्त 2026। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर बस्ती मंडल के नवागत मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने गुरुवार शाम बाबा श्री भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर और कांवड़ यात्रा मार्ग का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त सबसे पहले बाबा श्री भदेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव के दर्शन-पूजन कर प्रदेश एवं जनपदवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, शौचालय तथा पार्किंग की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी व्यवस्थाएं पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और समन्वय के साथ संचालित की जाएं ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण मिल सके।

इसके बाद उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों और संवेदनशील स्थलों की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के साथ-साथ चिकित्सा टीमों, एंबुलेंस सेवाओं और आपातकालीन सहायता केंद्रों को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा श्री भदेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी ज्ञानचंद्र गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, क्षेत्राधिकारी पुलिस सत्येंद्र भूषण तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button