बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

निकाय एवं पंचायत चुनाव-2026 की तैयारियों में जुटी भाजपा बीकानेर देहात, संगठनात्मक बैठक में बनी रणनीति

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। आगामी निकाय एवं पंचायत चुनाव-2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में संभाग कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में चुनावी रणनीति, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच और प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए आगामी चुनावों में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और संगठन की वास्तविक ताकत कार्यकर्ताओं की एकजुटता में निहित है। उन्होंने कहा कि पार्टी जिस भी कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाए, सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उसकी जीत सुनिश्चित करनी चाहिए।

प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि पंचायत एवं निकाय चुनाव स्थानीय परिस्थितियों पर आधारित होते हैं, इसलिए प्रत्येक क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने बूथ स्तर तक मजबूत संगठनात्मक नेटवर्क तैयार करने पर विशेष जोर दिया।

प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई ने कहा कि भाजपा आज देश का सबसे बड़ा और मजबूत संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अभी से चुनावी तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुट जाना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर भाजपा आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों में ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगी।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित ने किया, जबकि विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि बैठक में जिला प्रभारी बलवीर बिश्नोई, विधायक अंशुमान सिंह भाटी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जालम सिंह भाटी, कुम्भनाथ सिद्ध, जिला महामंत्री तोलाराम कूकणा, कैलाश विश्नोई, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, जसवंत दैय्या, जिला मंत्री राजाराम ओझा सहित जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button