देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार

विधायक ने स्थानीय बाजार से खरीदी स्वदेशी और परंपरागत उत्पाद

वोकल फॉर लोकल' का दिया संदेश

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 20 अक्टूबर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने सोमवार को बड़ा बाजार में लगी अस्थाई दुकानों से स्वदेशी और परंपरागत उत्पाद खरीद कर ‘वोकल का लोकल’ का संदेश दिया।

विधायक श्री व्यास अपनी पत्नी के साथ बाजार पहुंचे और मिट्टी के दीये, चना-चबेना, फल, हिंडोल और अन्य परंपरागत सामग्री की खरीद की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश को सशक्त बनाने के लिए स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया है। यह प्रत्येक भारतवासी का कर्तव्य है कि वह छोटे-छोटे व्यापारियों को सशक्त बनाएं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने भी जयपुर के स्थानीय बाजारों में खरीदारी कर इसका समर्थन किया। इस श्रृंखला को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाए। स्थानीय नागरिकों से मुलाकात के दौरान विधायक ने शहवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button