अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानव्यापार

अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई: टपूकड़ा पुलिस ने 25 लाख रुपए के पटाखे जप्त किए, एक गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी, 18 अक्टूबर 2025 —

भिवाड़ी पुलिस ने दीपावली से पहले अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टपूकड़ा क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में विस्फोटक पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कुल 109 कार्टून पटाखे, जिनकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये है, जप्त किए हैं। इस मामले में गिरधर गुप्ता उर्फ गिर्री नामक व्यापारी को गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई श्री प्रशांत किरण (आई.पी.एस.), पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अतुल साहू तथा वृत्ताधिकारी श्री शिवराज सिंह (आर.पी.एस.) के सुपरविजन में की गई। टीम का नेतृत्व थानाधिकारी सतीश कुमार ने किया।

सूचना के अनुसार, सी.डी.टी. तिजारा को जानकारी मिली थी कि टपूकड़ा कस्बे में निखिल मॉल के पास स्थित एक दुकान के नाम पर एक व्यक्ति ने घर और अन्य स्थानों पर अवैध रूप से भारी मात्रा में पटाखों का स्टॉक किया हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राहक बनकर छापा मारा, जहां गोदाम में विस्फोटक सामग्री भरी हुई पाई गई।

जांच में पता चला कि गिरधर गुप्ता के पास केवल दुकान का लाइसेंस था, जबकि गोदाम में पटाखे रखने का कोई वैध परमिट नहीं था। पूछताछ में उसने बुहरेड़ा रोड, स्वामी कॉलोनी और मायापुर रोड पर तीन और गोदामों का खुलासा किया, जहां से भी बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए।

पुलिस ने सभी 6 स्थानों पर छापेमारी कर कुल 109 कार्टून पटाखे जब्त किए और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में प्रकरण संख्या 284/2025 थाना टपूकड़ा में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम – गिरधर गुप्ता उर्फ गिर्री

पिता – श्री केवलराम

जाति – महाजन

आयु – 45 वर्ष

निवासी – जोशीवाला मोहल्ला, टपूकड़ा, जिला खैरथल-तिजारा (राजस्थान)

टीम में शामिल अधिकारी-कर्मचारी:

1. श्री शिवराज सिंह (आर.पी.एस.) – वृत्ताधिकारी, तिजारा

2. श्री सतीश कुमार – पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी थाना टपूकड़ा

3. सी.डी.टी. टीम तिजारा

4. पुलिस थाना टपूकड़ा का स्टाफ

विशेष सूचना:

पुलिस ने आम जनता को आगाह किया है कि बिना वैध लाइसेंस के पटाखों की बिक्री और भंडारण एक गंभीर अपराध है, जिसके लिए सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 मीडिया प्रकोष्ठ, पुलिस जिला भिवाड़ी

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button