उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

विश्व सफेद छड़ी दिवस के महत्व पर चर्चाः दिव्यांगों को दिया जानकारी

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। विश्व सफेद छड़ी दिवस के अवसर पर शिक्षित युवा सेवा समिति एवं इनेबल इंडिया के द्वारा एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र पर समिति के सहयोग से 20 दिव्यांग जनों के स्वरोजगार हेतु शुरू किए गए 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी प्रशिक्षणार्थियों को सफेद छड़ी दिवस के बारे में व्यापक जानकारी प्रदान किया गया।

 कोआर्डिनेटर चन्द्रेश्वर मिश्र ने कहा कि 15 अक्टूबर को मनाया जाने वाला सफेद छड़ी सुरक्षा दिवस, दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए स्वतंत्रता, गतिशीलता और सम्मान का एक सशक्त अनुस्मारक है। सफेद छड़ी केवल एक उपकरण नहीं है, यह आत्मविश्वास, सुरक्षा और स्वतंत्रता का प्रतीक है जो दृष्टिबाधित व्यक्तियों को दुनिया में निश्चिंतता और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ने का अधिकार देती है। कहा कि यह दिन प्रत्येक नागरिक और वाहन चालक से सफेद छड़ी का उपयोग करने वालों और उनके स्वतंत्र गतिशीलता के अधिकार के प्रति जागरूक, संवेदनशील और सम्मानजनक होने का आह्वान करता है। आइए हम सब मिलकर एक ऐसा समाज बनाएँ जो समावेशी, सुलभ और सभी के लिए वास्तव में सुरक्षित हो।

उक्त जानकारी देते हुये समिति के दिव्यंगता विशेषज्ञ राम शुक्ला ने कहा कि इस विशेष दिन पर, हम उन सभी दृष्टिबाधित व्यक्तियों की शक्ति, साहस और दृढ़ संकल्प को सलाम करते हैं जो अपनी दृढ़ता और साहस से हमें प्रेरित करते हैं। चंदेश्वर प्रसाद मिश्र, श्रीमती पूनम सिंह एवं राम सुरेश ने 20 प्रशिक्षाणार्थियों, श्रावण बाधित, दृष्टिबाधित एवं अस्ति श्रेणी के दिव्यांगों को जानकारी दी। मुख्य रूप से सुरेंद्र कुमार शुक्ला अजय कुमार रामू सुरेंद्र यादव गोविंद आदि उपस्थित थे

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button