LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

सीसीटीवी में कैद ‘लेडी गैंग’ का बड़ा खेल! एक ही कॉलोनी में घर और दफ्तर पर धावा, करीब सात लाख का सामान समेटकर फरार, पुलिस जांच तेज।

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी।

फूलबाग थाना क्षेत्र के अरावली विहार सेक्टर-11 में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बदमाशों ने एक ही कॉलोनी में घर और कार्यालय को निशाना बनाकर करीब 7 लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि सीसीटीवी फुटेज ने मामले को और भी चर्चित बना दिया है।

पीड़ित सुरेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 जुलाई को उनके मकान से शादी में मिले पीतल और तांबे के बर्तन, एसी, गीजर तथा अन्य घरेलू सामान चोरी हो गया, जिसकी कीमत करीब 2 से 2.50 लाख रुपये बताई गई है। वहीं पड़ोसी शरद कुमार के कार्यालय से करीब 4 से 4.50 लाख रुपये मूल्य की विद्युत सामग्री, एसीबी, एमसीसीबी, वायर बंडल, वीसीबी स्पेयर पार्ट्स सहित अन्य महंगे उपकरण गायब मिले।

सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ, जब घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। शिकायत के अनुसार फुटेज में चार महिलाएँ और दो पुरुष संदिग्ध गतिविधियों में दिखाई दिए हैं। इसी आधार पर पीड़ितों ने पुलिस से तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि जांच में फुटेज में दिख रहे लोग ही आरोपी साबित होते हैं, तो यह क्षेत्र में सक्रिय किसी संगठित चोरी गिरोह का मामला हो सकता है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button