उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
दरोगा और महिला सिपाही लापता – अवैध संबंधों के आरोपों से मचा हड़कंप

रिपोर्ट – डॉ. संजय पांडेय
मोबाइल नंबर: 7376326175
ग्रेटर नोएडा, थाना बिसरख से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तैनात दरोगा नीरज सिंह अपने ही थाने की महिला सिपाही के साथ अचानक लापता हो गए हैं। इस घटना ने पुलिस विभाग में सनसनी फैला दी है।
जानकारी के अनुसार, दरोगा नीरज सिंह की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ थाना बिसरख में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि नीरज सिंह के महिला सिपाही के साथ अवैध संबंध हैं। पत्नी का कहना है कि इसी कारण दरोगा अक्सर शराब के नशे में घर आकर मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी भी देता है।
शिकायत दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने दरोगा से संपर्क करने की कोशिश की, तो पता चला कि दरोगा नीरज सिंह और महिला सिपाही दोनों ही थाने से अनुपस्थित हैं। दोनों के फोन भी स्विच ऑफ बताए जा रहे हैं।
पुलिस विभाग ने पूरे मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है और दोनों की तलाश जारी है।

Subscribe to my channel


