बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान

गायिका पूजा सिंह ने डुएट सोंग्स में कलाकारों के साथ स्वर लहरियां बिखेरी

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान द्वारा स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित “ले चल जीवन साथी” गीत संगीत संध्या में दिल्ली की कलाकार पूजा सिंह के साथ डुएट सोंग्स में स्थानीय गायक कलाकार मेघराज नागल, नारायण बिहाणी, राधेश्याम ओझा, रामकिशोर यादव, सुनील शादी, दिव्यांशु अग्रवाल, इं.कमल कांत सोनी, संजीव एरन सहित अन्य कलाकारों ने अपनी आवाजों से शानदार कार्यक्रम को प्रस्तुत किया, जिससे यह पूजा के साथ स्थानीय कलाकारों की स्वर- लहरियों से गूंज उठा। कार्यक्रम आयोजक एवं संस्था अध्यक्ष मेघराज नागल ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि “ले चल जीवन साथी ” गीत संगीत संध्या कार्यक्रम का रविवार को आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली की गायिका पूजा सिंह के साथ मेरे अलावा एक दर्जन से ज्यादा संस्था से जुड़े हुए कलाकारों को हिंदी

फिल्मों के सदाबहार सुपर प्रसिद्ध गीतों को गाने का एक सुअवसर मिला। इस अवसर पर पूजा सिंह को समाजसेवी सुशील यादव, बीकानेर दवा एसोसिएशन सचिव किसन जोशी, सैय्यद अख्तर,गिरधारी लाल मोदी, कैलाश खरखोदिया, वीणा ओझा, पवन कुमार चड्ढा, प्रेम स्वामी, विक्रम सिंह पडिहार पूर्व सरपंच उदासर, दीपक बंसल, विनोद कुमार सक्सेना, संजय मिश्रा, रितू साध, सुशील पारीक, हरिनारायण सिंह, घनश्याम सोलंकी, रवि गहलोत, लक्ष्मीनारायण भाटी सहित आदि ने फूल माला भेंट कर स्वागत किया।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button