LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी में फरधान पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 08 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

 

खीरी, 22 सितंबर 2025। थाना फरधान पुलिस ने विभिन्न अभियोगों में 08 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए भेजा। यह कार्रवाई जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में तथा प्रभारी निरीक्षक फरधान के नेतृत्व में यह सफलता हासिल हुई।

गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्तों का विवरण:

1. लालजी, पुत्र छविनाथ, ग्राम पिपरावा – थाना फरधान (मु0नं0 1197-23, अ0सं0 525/008, धारा 60 (2) EX.ACT)

2. महेन्द्र कुमार, पुत्र राम लाल, ग्राम मूडा अर्जुन – थाना फरधान (मु0नं0 108/14, धारा 498ए व 3/4 डीपी एक्ट)

3. रविन्द्र, पुत्र मनोहर लाल, ग्राम रन्छोरपुर – थाना फरधान (मु0नं0 659/17-23, अ0सं0 293/16, धारा 60 EX.ACT)

4. अकिल, पुत्र मुस्तफा, ग्राम ऐटा – थाना फरधान (मु0नं0 974/11, धारा 323, 504, 506 भादवि व 3(1)10 SC/ST ACT)

5. कुलवन्त कुमार, पुत्र परमेश्वर, ग्राम रन्छोरपुर – थाना फरधान (मु0नं0 617/12, धारा 60 आबकारी अधिनियम)

6. सार्जन, पुत्र नरेश, ग्राम काजीपुरवा – थाना फरधान (मु0नं0 1402/20, धारा 323, 504, 506 भादवि)

7. विष्णु उर्फ हजारी, ग्राम विलरिया – थाना फरधान (मु0नं0 2618/18, अ0सं0 33/18, धारा 60 EX.ACT)

8. जुग्गन, पुत्र कटार सिंह – थाना फरधान (मु0नं0 3033/21, धारा 60 आबकारी अधिनियम)

पुलिस ने कहा कि जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button