भुवनेश्वर सिंह चौहान ने शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) पद का कार्यभार ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण करने पर कलेक्टर कार्यालय के कार्मिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बताया जा रहा है कि जिले में पहली बार किसी अधिकारी के पदभार ग्रहण समारोह में इस तरह का उत्साह देखने को मिला।
चौहान इससे पूर्व जिले में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एसीईओ) के पद पर सेवाएं दे चुके हैं और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनहित से जुड़े अनेक कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया था। उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए जिले में बेहतर प्रशासन और पारदर्शी व्यवस्था की उम्मीद जताई जा रही है।
कार्मिकों का कहना है कि चौहान के नेतृत्व में जिले का विकास कार्य और गति पकड़ेंगे तथा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा।