देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

लघु उद्योग भारती को प्रतिनिधित्व देते हुए चार सदस्यों का हुआ मनोनयन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

लघु उद्योग भारती को प्रतिनिधित्व देते हुए चार सदस्यों का हुआ मनोनयन।

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग (ग्रुप-2), राजस्थान सरकार द्वारा संयुक्त कार्य समूह का गठन

यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि राजस्थान सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने आदेश संख्या क्रमांक: एफ ()/आ.उ/जेडब्ल्यूजी/2025 दिनांक 22 अगस्त 2025 के तहत् ‘‘लघु उद्योग भारती‘‘ के चार सदस्यों को संयुक्त कार्य समूह में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।

 जिसमे अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलाल बालड, अखिल भारतीय संयुक्त महासचिव श्री नरेश पारीक, राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार खुराना एवं श्री मुकेशचंद अग्रवाल का मनोनयन किया गया।

हाल ही मे दिनांक 5 अगस्त 2025 को आदेश संख्या एफ.1 (18)/IND/GR-.2/2025/06539 के तहत एक संयुक्त कार्य समूह का गठन किया गया है, जिसमें प्रमुख सरकारी विभागों एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।

       यह कार्य समूह मे लघु उद्योग भारती प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर राजस्थान के उद्योगों के सामने आने वाली चुनौतियों, समस्याओं एवं संभावनाओं पर चर्चा करेगा तथा इनके समाधान हेतु सार्थक सुझाव प्रस्तुत करेगा।

        ‘‘लघु उद्योग भारती‘‘ इस मंच के माध्यम से राज्य के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की समस्याओं के निस्तारण एवं नीति निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएगी। यह पहल राज्य के औद्योगिक विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी।

      इस कार्य समूह की प्रथम बैठक दिनांक 24 सितम्बर 2025 को कार्यकारी निदेशक, रीको की अध्यक्षता मे उद्योग भवन मे प्रात 11ः30 बजे बैठक आयोजित होगी जिसमे उद्योगों से संबंधित विभिन्न मुद्दो पर सार्थक चर्चा कर निराकरण के प्रयास किये जायेगे।

 इसके लिये लघु उद्योग भारती परिवार ने केन्द्रीय नेतृत्व, राजस्थान सरकार एवं उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री आदरणीय श्री राज्यवर्धन सिह राठौड़ का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button