देशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानहनुमानगढ़
हनुमानगढ़ सर्किट हाउस में सैन समाज बंधुओं की शिष्टाचार भेंट

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
सैन समाज के बंधुओं ने आज सर्किट हाउस हनुमानगढ़ में राजस्थान सरकार के पूर्व केशकला बोर्ड अध्यक्ष श्री महेंद्र जी गहलोत से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे जिनमें श्री ओमप्रकाश दिनोदिया, श्री राजाराम भाटी, श्री ओमप्रकाश शयोदानपुरा, श्री देवीलाल शयोदानपुरा, श्री देवीलाल भाटी, श्री रामपाल टोकसिया, श्री महावीर प्रसाद, श्री रामदयाल पवार एवं श्री गजेन्द्र सिंह गहलोत शामिल थे।
बैठक के दौरान समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ और महेंद्र गहलोत ने समाज की एकजुटता एवं प्रगति के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

Subscribe to my channel


