अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
नोखा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, स्मैक सहित दो तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
नोखा, 15 सितम्बर 2025।
नोखा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की धरपकड़ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6.7 ग्राम स्मैक बरामद की है।
बीकानेर रेंज के आईजीपी श्री हेमन्त शर्मा (IPS) के निर्देश और बीकानेर एसपी श्री कावेन्द्र सिंह सागर (IPS) के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई। वृताधिकारी नोखा श्री हिमांशु शर्मा (RPS) के सुपरविजन और थानाधिकारी श्री अरविन्द कुमार भारद्वाज (निरीक्षक) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस ने शंकरलाल लेघा (35) निवासी सिनियाला, हाल जोरावरपुरा नोखा और प्रदीप गोदारा (25) निवासी माडिया को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे यह मादक पदार्थ नागौर के तालीम निवासी से लेकर आए थे और इसे रामस्वरूप बिश्नोई निवासी चैनासर सतेरण, जो नोखा अंबेडकर सर्किल के पास रेलवे स्टेशन पर चाय की दुकान चलाता है, को पहुंचाना था।
आरोपियों के खिलाफ धारा 8/21, 25 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले का अनुसंधान थानाधिकारी पांचू श्री धीरेन्द्र सिंह (निरीक्षक) कर रहे हैं।
👉 पुलिस टीम
उप निरीक्षक श्री सुरेश भादू
कानि 985 श्री रामेश्वर
कानि 467 श्री रामेश्वर
कानि 1110 श्री बाबूलाल
कानि 1184 श्री तेजाराम
🔹 कार्यवाही में कानि बाबूलाल (1110) की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
Subscribe to my channel


