अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत खीरी पुलिस की बड़ी सफलता, दो अपराधियों को सजा

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

लखीमपुर खीरी, 11 सितम्बर 2025।

उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत लखीमपुर खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की प्रभावी कार्यवाही और मज़बूत पैरवी के चलते दो अलग-अलग मामलों में अदालत ने दोषियों को सज़ा सुनाई है।

पहला मामला – हत्या का दोषी को आजीवन कारावास

वर्ष 2020 में थाना मोहम्मदी क्षेत्र में अभियुक्त जितेंद्र मिश्रा पुत्र स्व. शिव कुमार मिश्रा निवासी राजापुर बेनी, थाना मोहम्मदी, जनपद खीरी ने फरसे से वार कर एक महिला की हत्या कर दी थी। इस मामले में दर्ज मुकदमे (मु.अ.सं. 874/2020 धारा 302 भादवि) की सुनवाई पूरी करने के बाद एडीजे मोहम्मदी खीरी की अदालत ने अभियुक्त जितेंद्र मिश्रा को आजीवन कारावास एवं 10,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

दूसरा मामला – एनडीपीएस एक्ट में दोषी को सज़ा

वर्ष 2010 में थाना मैलानी क्षेत्र में अभियुक्त इरफान पुत्र छोटल्ले के कब्जे से अवैध नशीला पदार्थ बरामद हुआ था। इस मामले में दर्ज मुकदमे (मु.अ.सं. 842/2010, धारा 8/18 NDPS एक्ट) की सुनवाई एडीजे-06 खीरी ने की। अदालत ने अभियुक्त इरफान को जेल में बिताई गई अवधि को कारावास मानते हुए 3,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि अपराधियों को कड़ी सजा दिलाना ही ऑपरेशन कन्विक्शन का मुख्य उद्देश्य है। पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही कर रही है ताकि आम जनता को न्याय मिल सके।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button