धर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
भिवंडी : गणेशोत्सव पर लोकप्रिय युवा जननेता श्री रविन्द्र सिंह भाटी ने किए गणपति बप्पा के दर्शन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
भिवंडी, 4 सितम्बर 2025।
राजस्थान के लोकप्रिय युवा जन नेता एवं आमदार श्री रविन्द्र सिंह भाटी ने आज भिवंडी स्थित श्री साईनाथ पवार (सेठ भाऊ) के निवास स्थान पर विराजमान गणपति बप्पा के दर्शन किए। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
दर्शन के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने सामूहिक रूप से गणपति बप्पा की आराधना की। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर पवार सेठ के निवास स्थान पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का भी भव्य आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
गणेशोत्सव का यह आयोजन भिवंडी क्षेत्र में सामाजिक एकता और धार्मिक उत्साह का प्रतीक बनकर सामने आया।

Subscribe to my channel


