ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी में मूसलाधार बारिश से हाहाकार, पूरा शहर जलमग्न – व्यापारियों का गुस्सा फूटा

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

भिवाड़ी, (राजस्थान)।

मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने भिवाड़ी शहर को मानो जलमग्न कर दिया। गौरव पथ से लेकर अलवर बाईपास तक हर जगह पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। प्रमुख बाज़ारों और निचले इलाकों में पानी दुकानों और घरों में घुस गया, जिससे व्यापारियों का कारोबार पूरी तरह ठप हो गया।

तेज बारिश के चलते सड़कों पर जगह-जगह वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई वाहन पानी में फंस गए, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

व्यापारियों और स्थानीय निवासियों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। उनका कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में यही हालात बनते हैं, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाता। गुस्साए व्यापारियों ने अलवर बाईपास जाम करने की चेतावनी भी दी है।

लोगों ने बताया कि दुकानों में रखा सामान पानी में बर्बाद हो गया, कारोबार ठप हो गया और जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहरवासी अब प्रशासन से त्वरित राहत और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button