अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

जाति सूचक गालियां देकर मारा पीटाः एसपी से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पतिला निवासी दलित भगवानदीन पुत्र बुद्धिराम ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर अपने और परिवार के जान माल की रक्षा की मांग के साथ ही रास्ते में रोककर अपमानित करने जान से मारने की धमकी देकर जाति सूचक गालियां देने के मामले में दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग किया है।

एसपी को दिये पत्र में दलित भगवानदीन ने कहा है कि गत 29 अगस्त को वह अपने रिश्तेदार के मुकदमें में पैरवी करने हर्रैया तहसील गया था और रास्ते में वापसी के दौरान औरा तांेदा गांव के पास मुडकटवा बाजार थाना पैकोलिया के पास पहंुचा ही था कि पैकोलिया थाना क्षेत्र के बेलघाट निवासी परमानन्द यादव पुत्र तुलसीराम यादव उनके साथ के तीन अन्य लोगों ने मोटर साईकिल रोककर जाति सूचक गालियां देते हुये बाजार में अपमानित किया और गालियां देकर मारा पीटा 10 हजार नकद छीन लिया। धमकी दिया कि यदि कानूनी कार्रवाई किया तो अंजाम बुरा होगा। स्थानीय लोगोें के आ जाने पर उसकी जान बची। भगवानदीन ने घटना की सूचना पैकोलिया थाने को दिया किन्तु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। उसने पूरे मामले की जांच और दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर न्याय दिलाने की गुहार लगाया है।

आम आदमी पार्टी बौद्ध प्रान्त के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल, और आप के जिला सचिव बाबा राम सजन सूर्यबंशी ने एसपी से मांग किया कि दोषियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही कराया जाय।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button