देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानस्वास्थ्य
रोटरी क्लब एवं रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा भिवाड़ी में विशाल रक्तदान शिविर, 169 यूनिट रक्त एकत्र

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी।
रोटरी क्लब भिवाड़ी एवं रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस शिविर में कुल 169 यूनिट रक्तदान किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड है।
यह विशेष शिविर बिम्मो बेकरी कम्पनी में आयोजित हुआ, जो भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित है। कंपनी के अधिकांश स्टाफ मेवात क्षेत्र से जुड़े हैं, और अधिकतर कर्मचारी महिलाएं होने के बावजूद उन्होंने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
रोटेरियन पुनीत बांगा के सौजन्य से इस बार रिकॉर्ड संख्या में रक्तदान हुआ। कार्यक्रम में रोटरी क्लब अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पंकज, प्रशांत खंडेलवाल, टरिब चक्रवर्ती एवं रोटेरियन डॉ. रूप सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
गौरतलब है कि जिस बेकरी की ब्रेड पूरे एनसीआर में उपयोग की जाती है, वहीं के श्रमिकों ने समाजहित में रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।
रेडक्रॉस सोसायटी ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह योगदान अनेक जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मददगार होगा।

Subscribe to my channel


