श्रीराम नाटक क्लब वार्षिक कार्यकारणी के विशाल भुड्डी अध्यक्ष, गौरव तनेजा महामंत्री एवं सचिन मुंजाल कोषाध्यक्ष मनोनीत
Vishal Bhuddi has been nominated as the President, Gaurav Taneja as the General Secretary and Sachin Munjal as the Treasurer of the annual executive committee of Shri Ram Drama Club.


ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
रुद्रपुर…रूद्रपुर नगर की प्रमुख प्राचीन बस स्टैंड वाली रामलीला वर्ष 2025 के मंचन हेतु श्री रामनाटक क्लब की कार्यकारणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस वर्ष की कार्यकारणी में अध्यक्ष पद पर विशाल भुड्डी, महामंत्री पद पर गौरव तनेजा एवं कोषाध्यक्ष पद पर सचिन मुंजाल का मनोनयन किया गया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में मीडिया प्रभारी सुशील गाबा नें बताया कि श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में श्री रामनाटक क्लब द्वारा अभिनीत नगर की प्रमुख प्राचीन बस स्टैंड वाली रामलीला का भव्य एवं सुंदर आयोजन हेतु इस वर्ष की कार्यकारणी का गठन समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। इस वर्ष की कार्यकारणी में संरक्षक पद पर वरिष्ठतम कलाकार श्री मोहन लाल भुड्डी, सरपरस्त पद पर श्री हरीश सुखीजा, प्रेम खुराना, राम कृष्ण कन्नौजिया, संजीव आनन्द एवं गुरशरण बब्बर शरणी को मनोनीत किया गया है। श्री राम नाटक क्लब के अध्यक्ष पर विशाल भुड्डी, महामंत्री पद पर गौरव तनेजा एवं कोषाध्यक्ष पद पर सचिन मुंजाल का मनोनयन किया गया।

श्री गाबा नें आगे जानकारी देते हुये बताया कि निर्देशक (डायरेक्टर) पद पर गौरव राज बेहड़, मनोज मुंजाल, आशीष ग्रोवर आशू, अनिल तनेजा, मीडिया प्रभारी हेतु सुशील गाबा, सचिव पद पर राजकुमार कक्कड़ एवं रमन अरोरा तथा मंच व्यवस्था हेतु मनोज अरोरा, सुभाष तनेजा, सचिन आनन्द एवं नरेश छाबड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विशाल भुड्डी ने बताया कि निर्देशक (डायरेक्टर) गौरव राज बेहड़, मनोज मुंजाल, आशीष ग्रोवर आशू, अनिल तनेजा द्वारा दिनांक 22 अगस्त दिन शुक्रवार रात्रि 9 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में बृहद बैठक कर मंचन हेतु कलाकारो का चयन किया जाना तय किया गया है। इस वर्ष की श्री रामलीला मंचन हेतु सभी पुरानें कलाकारों सहित नये युवाओं को भी मौका दिया जायेगा, अतः समस्त इच्छुक नये संभावित कलाकार भी इस बैठक में सादर आमंत्रित हैं।
Subscribe to my channel


