जोधपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

नापासर नगर पालिका विवाद – चेयरमैन ने अधिशाषी अधिकारी पर लगाई अदालत आदेशों की अवमानना का आरोप

डॉ राम दयाल भाटी की रिपोर्ट

जोधपुर | 16 अगस्त 2025

नवसृजित नगर पालिका नापासर की चेयरमैन श्रीमती सरला देवी तांवणिया ने नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी अल्का बुरडक पर न्यायालय के आदेशों की अवहेलना का गंभीर आरोप लगाया है।

चेयरमैन ने जिला प्रशासन, बीकानेर से संबंधित अधिकारी पर विधिवत चार्जशीट दाखिल करने की मांग की है।

गौरतलब है कि स्वायत शासन विभाग, राजस्थान सरकार ने 19 जून 2025 को चेयरमैन को हटाने का आदेश किया था। जिसके विरुद्ध सरला देवी ने याचिका दायर की,

 सरला देवी की दायर याचिका को स्वीकार करते हुए उच्च न्यायालय ने 7 अगस्त 2025 को आदेश पारित कर राज्य सरकार के पूर्ववर्ती आदेशों को खारिज किया था।

चेयरमैन सरला देवी तांवणिया का आरोप है कि कोर्ट के आदेशों के बावजूद 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की सूचना उन्हें नहीं दी गई। इतना ही नहीं, नगर पालिका प्रशासन ने 7 अगस्त के बाद भी टेंडर प्रक्रिया और अन्य कार्य बिना चेयरमैन की जानकारी व स्वीकृति के आगे बढ़ाए।

चेयरमैन ने यह भी बताया कि उन्होंने कोर्ट आदेशों की प्रमाणित प्रति के साथ सूचना पत्र नगर पालिका नापासर पहुंचाया, लेकिन अधिशाषी अधिकारी अनुपस्थित मिले और उनके कर्मचारियों ने आदेश लेने और प्राप्ति देने से इनकार कर दिया।

चेयरमैन ने कहा कि यह सीधा-सीधा अदालत की अवमानना है और इस मामले की शिकायत माननीय उच्च न्यायालय से की जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि न्याय व्यवस्था पर उनका पूरा विश्वास है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button