जम्मू कश्मीरदेशब्रेकिंग न्यूज़

अकाल के जंगलों में बड़ी मुठभेड़ जारी: अब तक दो आतंकवादी ढेर, एक सैनिक घायल

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

 

अकाल के जंगलों में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच चल रही मुठभेड़ ने शनिवार रात एक निर्णायक मोड़ ले लिया। पूरी रात जंगलों में विस्फोटों और गोलियों की आवाज गूंजती रही। यह ऑपरेशन इस वर्ष का सबसे बड़ा आतंकवाद विरोधी अभियान माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, अब तक दो आतंकवादी मारे जा चुके हैं, जबकि एक अन्य आतंकवादी के घायल होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, एक भारतीय सैनिक को भी इस मुठभेड़ में चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस ऑपरेशन में उच्च तकनीक निगरानी प्रणाली और विशेष पैरा कमांडो बल लगाए गए हैं, जो पूरे क्षेत्र की निगरानी और घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने क्षेत्र को सील कर दिया है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस और सेना के शीर्ष अधिकारी इस अभियान पर व्यक्तिगत रूप से नजर बनाए हुए हैं और समय-समय पर फील्ड यूनिट्स को दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

जांच एजेंसियों को शक है कि ये आतंकी घुसपैठ के जरिए सीमापार से आए थे और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। ऑपरेशन अभी भी जारी है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं।

➡️ अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button