बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान

क्वीन ऑफ सावन कार्यक्रम 3 अगस्त को, महिलाओं को मिलेगा टैलेंट दिखाने का सुनहरा मौका

बीकानेर विधायक सिद्धि कुमारी ने किया पोस्टर का विमोचन

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 29 जुलाई 2025 – सावन के पावन अवसर पर बीकानेर में महिलाओं के लिए एक खास सांस्कृतिक कार्यक्रम “क्वीन ऑफ सावन” का आयोजन किया जा रहा है। यह रंगारंग कार्यक्रम 3 अगस्त (रविवार) को दोपहर 2:00 बजे से गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव शिवा मोदी मैरिज गार्डन में आयोजित होगा।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को मंच प्रदान कर उनके प्रतिभा प्रदर्शन को बढ़ावा देना है। इसका आयोजन कविता एंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा किया जा रहा है। आयोजिका कविता चाइल ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन बीकानेर विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, बीकानेर महापौर सुशीला कंवर, तथा खत्री मोदी समाज के अध्यक्ष श्याम मोदी ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में 12 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं तीन वर्गों – मिस, मिसेज और ओल्ड इज़ गोल्ड – में निशुल्क भाग ले सकती हैं। प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र और आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। हर वर्ग से प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में हीरो राजाराम धारणिया, गोल्ड माजीसा चक्की फ्रेश आटा, भिखाराम चांदमल, और कुंदन आर्ट गैलरी की ओर से सभी प्रतिभागियों को गिफ्ट हैम्पर देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरविंद मिड्डा, और मुख्य महिला अतिथि के रूप में विधायक सिद्धि कुमारी उपस्थित रहेंगी। आयोजन की तैयारियाँ इवेंट मैनेजर मीणा भार्गव, संजना दहिया और प्रियंका मोदी द्वारा जोर-शोर से की जा रही हैं।

इच्छुक महिला प्रतिभागी 2 अगस्त तक निःशुल्क पंजीकरण कर कार्यक्रम का हिस्सा बन सकती हैं।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button