उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

पुलिस अधीक्षक खीरी ने रिक्रूट आरक्षियों से किया संवाद, प्रशिक्षण व्यवस्था की ली जानकारी

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

लखीमपुर खीरी, 24 जुलाई 2025 – जनपद खीरी के पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा ने आज पुलिस लाइन स्थित सभागार में आरटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों का सम्मेलन आयोजित किया। इस अवसर पर उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों से संवाद स्थापित कर उनकी प्रशिक्षण व्यवस्था, रहन-सहन, भोजन, पानी व अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।

सम्मेलन के दौरान रिक्रूट आरक्षियों ने प्रशिक्षण संस्थान की व्यवस्था की सराहना करते हुए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए। पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा ने सभी की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण की गुणवत्ता और सुविधाओं को और बेहतर बनाने के दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण ही भविष्य में पुलिस बल की मजबूती का आधार होगा। सम्मेलन का उद्देश्य न केवल प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करना था, बल्कि रिक्रूट आरक्षियों की समस्याओं को समझकर उन्हें समय रहते समाधान देना भी था।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button