अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

नकबजनी का शातिर आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

पुलिस थाना बज्जू की कार्यवाही।

नकबजनी का शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार।

शातिर आरोपी के कब्जे से 45.100 ग्राम सोना बरामद किया।

दिनांक 10.06.2025 को परिवादी श्री मुरली मनोहर पुत्र श्री भंवरलाल जाति सोनी उम्र 39 साल निवासी बज्जू खालसा पीएस बज्जू जिला बीकानेर ने रिपोर्ट पेश की कि नरेश कुमार पुत्र मदनलाल सोनी निवासी सुरसागर जोधपुर पिछले दो साल से बज्जू बाजार में सोने चांदी की घड़ाई का कार्य कर रहा था व अब पिछले 10 दिन से मेरे घर पर स्थित दुकान पर नगीना गडाई का कार्य कर रहा था लेकिन यह दिनांक 09.06.2025 के रात में 9 बजे पर सोने की 2 रखडी सेट व एक पत्ता जोडी को चोरी की नियत से लेकर चुपचाप फरार हो गया जिस मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान श्री प्रेमसिंह सउनि पुलिस थाना बज्जू, बीकानेर द्वारा शुरु किया गया।

श्री ओमप्रकाश IPS महानिरीक्षक पुलिस रेंज बीकानेर, श्री कावेन्द्र सिंह सागर IPS पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशानुसार व व श्री कैलाश सिंह सांदू RPS RPS अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकानेर ग्रामीण व वृताधिकारी वृत कोलायत श्री संग्रामसिह RPS के सुपरविजन व श्री आलोकसिंह पुनि थानाधिकारी बज्जू के सुपरविजन में अनुसंधानिक साक्ष्य संलकन करते हुवे अविलम्ब मुल्जिम की गिरफतारी व सोना बरामद करने के सम्बन्ध में जारी दिशा निर्देशों के तहत कार्यवाही करते हुवे श्री प्रेमसिंह सउनि पुलिस थाना बज्जू मय टीम द्वारा तलाश के प्रयास शुरु किये गये। आरोपी मोबाईल का उपयोग न करते हुए वॉटसप से बातचीत करता था जिस पर पुलिस टीम द्वारा तलाश बाबत हर सम्भव प्रयास करते हुवे साईबर तकनीकी से दिनांक 10.07.2025 को मुल्जिम नरेश सोनी को सूरसागर जोधपुर से डिटेन कर बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया जाकर आज दिनांक 16.07.2025 मुल्जिम की ईत्तला से 45.100 ग्राम सोना बरामद किया गया एवं मुल्जिम को माननीय न्यायालय में पेश कर जेसी करवाया गया।

पुलिस टीम श्री प्रेमसिंह सउनि, श्री सुरेश कुमार वागेला कानि. 374, श्री किसनलाल कानि.2116, श्री हरिसिंह कानि. 1806, श्री नवनीत कुमार कानि. 1789

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button