जनपद खीरी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ईसानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने थाना क्षेत्र में पंजीकृत एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी धौरहरा के मार्गदर्शन में, थानाध्यक्ष ईसानगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम फुसहीगौढ़ी निवासी बालकरन पुत्र जनार्दन को गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त के खिलाफ थाना ईसानगर पर मु0अ0सं0 312/2025 धारा 115(2)/352/351(2)/105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।