अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा विभिन्न चोरी के अभियोगो में वांछित अभियुक्त रामदीन पुत्र किशोरी को गिरफ्तार किया गया

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

* जनपद खीरी दिनांक 09.07.2025*

*थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा विभिन्न चोरी के अभियोगो में वांछित अभियुक्त रामदीन पुत्र किशोरी को गिरफ्तार किया गया*

पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मैगलगंज के नेतृत्व में आज दिनांक- 09.07.2025 को थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 200/2025 धारा 305(क)/331(4)/317(2) बीएनएस, मु0अ0सं0 201/2025 धारा 305(क)/331(4)/317(2) बीएनएस, मु0अ0सं0 203/2025 धारा 305(क)/331(4)/317(2) बीएनएस में प्रकाश में आये/वांछित अभियुक्त रामदीन पुत्र किशोरी निवासी ग्राम श्रीपालपुर थाना मैगलगंज जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*संक्षिप्त विवरण*

दिनांक 24.06.2025 की रात्रि को ग्राम कौल्होरा मे श्री राकेश कुमार पुत्र रामकिशुन राठौर निवासी कोल्हौरा थाना मैगलगंज जनपद खीरी, सुनील पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी कोल्हौरा थाना मैगलगंज जनपद खीरी के घर अज्ञात चोरो द्वारा चोरी करने की सूचना पर थाना स्थानीय पर दिनांक 25.06.2025 को मु0अ0सं0 200/2025 धारा 305 (क)/331(4) BNS व मु0अ0सं0 201/2025 धारा 305(क)/331(4) BNS व दिनांक 25,26.06.2025 की रात्रि मे ग्राम बख्तयारपुर मे श्री मनोज कुमार पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम बख्तयारपुर थाना मैगलगंज जनपद खीरी के घर अज्ञात चोरो द्वारा चोरी करने की सूचना पर मु0अ0सं0 203/2025 धारा 305 (क)/331(4) BNS पंजीकृत कर पुलिस टीमों का गठन कर अनावरण का प्रयास किया जा रहा था । अनावरण के प्रयास के क्रम में आज दिनांक 09.07.2025 को रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मैगलगंज पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रामदीन पुत्र किशोरी उम्र करीब 26 वर्ष नि0 ग्राम श्रीपालपुर थाना मैगलगंज जनपद खीरी को ककरहा बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के पास से उपरोक्त अभियोगो से संबंधित जेवरात व नगदी बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी तथा घटना मे सम्मिलित प्रकाश मे आये अन्य 01 नफर अभियुक्त कल्लू उर्फ अशोक पुत्र पहाडी नि० ग्राम श्रीपालपुर थाना मैगलगंज जनपद लखीमपुर खीरी फरार है । फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अलग से टीमों को रवाना किया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

रामदीन पुत्र किशोरी निवासी ग्राम श्रीपालपुर थाना मैगलगंज जनपद खीरी

*बरामदगी का विवरण*

01 जोड़ी पायल सफेद धातु (बच्चो की)

02 जोड़ी पायल सफेद धातु

01 अदद मंगलसूत्र पीली धातु

3,300/- रूपये नगद

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त रामदीन*

1.मु0अ0सं0 06/2017 धारा 147/148/149/307 भादवि थाना मैगलगंज जनपद खीरी

2.मु0अ0सं0 123/2017 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट थाना मैगलगंज जनपद खीरी

3.मु0अ0सं0 415/2016 धारा 395/412 भादवि थाना मैगलगंज खीरी

4.मु0अ0सं0 200/2025 धारा 331(4)/305(1)/317(2) बीएनएस थाना मैगलगंज जनपद खीरी

5.मु0अ0सं0 201/2025 धारा 331(4)/305(1)/317(2) बीएनएस थाना मैगलगंज जनपद खीरी

6.मु0अ0सं0 203/2025 धारा 331(4)/305(1)/317(2) बीएनएस मैगलगंज जनपद खीरी

*गिरफ्तारी करने वाले पुलिसकर्मियों का विवरण*

1.उ0नि0 प्रेमचन्द रावत थाना मैगलगंज जनपद खीरी

2.का0 बृजेश तिवारी थाना मैगलगंज जनपद खीरी

3.का0 रविकान्त थाना मैगलगंज जनपद खीरी

4.का0 जितेन्द्र कुमार थाना मैगलगंज जनपद खीरी

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button